12 सप्ताह की गर्भवती में रक्तस्राव का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Thu 13th Oct 2022 : 16:30

मां बनना किसी भी औरत के लिए दुनिया के सबसे बेस्ट एक्सपीरियंस में से एक होता है। अपने बच्चे को 9 महीने तक गर्भ में पालना कोई आसान काम नहीं है। इस दौरान शरीर के अंदर कई बदलाव होते हैं और कई तरह के अच्छे और बुरे हर तरह के अनुभव का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप प्रेग्नेंट हैं और हल्की सी भी ब्लीडिंग या स्पॉटिंग नजर आए तो किसी का भी परेशान और पैनिक होना लाजिमी है।
हालांकिए इस स्पॉटिंग का मतलब जरूरी नहीं कि आपकी प्रेग्नेंसी में कुछ गलत हो गया है। ऐसी कई महिलाएं होती हैं जिन्हें पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान हल्की ब्लीडिंग या स्पॉटिंग होती रहती है बावजूद इसके वे एक हेल्दी बच्चे को जन्म देती हैं।
गर्भावस्था के शुरुआती 12 हफ्तों के दौरान योनि से रक्तस्राव होना गर्भपात या एक्टोपिक प्रेग्नेंसी(ectopic pregnancy) का संकेत हो सकता है। हालांकि, कई महिलाएं, जिन्हें गर्भावस्था के इस पड़ाव पर ब्लीडिंग होती है, वे सामान्य होती हैं और सफलतापूर्वक गर्भवती होती हैं।
स्वास्थ्य विषय
गर्भावस्था के दौरान रक्तस्राव(ब्लीडिंग) सामान्य बात है और हमेशा इसका मतलब यह नहीं होता कि कोई समस्या है।लेकिन यह एक खतरनाक संकेत हो सकता है।

अपनी नर्स या डॉक्टर को तुरंत सूचित करें, अगर:

आपकी योनि (वजाइना) से कोई ब्लीडिंग हो रही है।

गर्भावस्था
इंप्लांटेशन(implantation) ब्लीडिंग-

प्रेग्नेंसी की शुरुआत में आपको हल्की ब्लीडिंग हो सकती है, लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं है। इसे 'स्पॉटिंग' (spotting) कहते हैं। ऐसा तब होता है, जब बढ़ता हुआ भ्रूण खुद को आपकी कोख की दीवारों में प्रत्यारोपित करता है। इस तरह की ब्लीडिंग अक्सर उस समय के आसपास होती है, जब आपके पीरियड का समय होने वाला होता है।
सर्विकल (cervical) बदलाव-

प्रेग्नेंसी से सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा) में बदलाव हो सकता है और इसकी वजह से कभी-कभी ब्लीडिंग हो सकती है। उदाहरण के लिए- यौन संबंध बनाने के बाद।
गर्भपात या एक्टोपिक प्रेग्नेंसी

गर्भावस्था के शुरुआती 12 हफ्तों के दौरान योनि से रक्तस्राव होना गर्भपात या एक्टोपिक प्रेग्नेंसी(ectopic pregnancy) का संकेत हो सकता है। हालांकि, कई महिलाएं, जिन्हें गर्भावस्था के इस पड़ाव पर ब्लीडिंग होती है, वे सामान्य होती हैं और सफलतापूर्वक गर्भवती होती हैं।
गर्भपात

अगर आपकी गर्भावस्था 24 हफ्ते से पहले समाप्त हो जाती है तो उसे गर्भपात कहते हैं। हर पांच में से करीब एक गर्भावस्था गर्भपात से खत्म हो जाती है।

कई जल्दी होने वाले गर्भपात(14 हफ्ते से पहले) इसलिए होते हैं क्योंकि बच्चे के साथ कुछ गड़बड़ होती है। हालांकि, गर्भपात के और भी कारण हो सकते हैं, जैसे- हार्मोन या खून का थक्का जमने की समस्याएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info